Uttarakhand Exit Poll : उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार, जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल..

देहरादून: देश के पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं। इसके बाद सबकी नजर 10 मार्च को मतगणना और रिजल्ट पर होगी, लेकिन इसके पहले अलग-अलग फर्म और मीडिया कंपनियों की तरफ से आम एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी और कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेंगी? गौरतलब है कि पांच राज्यों में चार में फिलहाल बीजेपी सत्ता में है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने 08 जनवरी को आचार संहिता लागू करने के साथ ही अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने तक सभी प्रकार के एक्जिट पोल पर रोक लगा दी थी। यह रोक आज सोमवार शाम 07 बजे यूपी में अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही खत्म हो गई है।

उत्तराखंड की बात करें तो यहां विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 14 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए संपन्‍न हुआ। इस दौरान 62.5 प्रतिशत वोट पड़े थे। जिसमे 632 कैंडिडेट्स की किस्‍मत ईवीएम में बदं हो गयी। लिहाजा अब सभी को 10 मार्च का इंतजार है। इसी दिन चुनाव परिणाम आएंगे। इससे पहले आज तमाम न्यूज़ चैनल्स एग्जिट पोल के माध्यम से यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अगली सरकार किसकी बन सकती है। हालांकि यह सिर्फ न्यूज़ चैनल्स के सर्वे पर आधारित होता है और इसकी कोई प्रमाणिकता नहीं होती है। इसके बावजूद लोगों में एग्जिट पोल को लेकर काफी उत्सुकता होती है। उत्तराखंड में 70 सीट विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 36 सीट पाने वाली पार्टी के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 57 सीटें और कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं।

जानिए Exit Poll Uttarakhand लाइव अपडेट्स-

इन एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान:

1. एबीपी सी-वोटर का अनुमान

• भाजपा को 26-32 सीटें

• कांग्रेस को 32-38 सीटें

• आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें

• निर्दलीय को 3-7 सीटें

2. इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का अनुमान

• भाजपा को सीटें: 25-29

• कांग्रेस- 37-41

• आप को सीटें:  0

• अन्य को सीटें:  2-4

3. रिपब्लिक-टीवी का अनुमान

• भाजपा को सीटें: 29-34

• कांग्रेस को सीटें: 33-38

• बसपा को सीटें: 1-3

• अन्य को सीटें: 1-3

4. जी न्यूज के अनुमान के मुताबिक

• भाजपा को 26 से 30 सीटें

• कांग्रेस को 35 से 40 सीटें

• बसपा को 2 से 3 सीटें

• अन्य को 1 से 3 सीटें

5. टीवी-9 भारतवर्ष के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें

• भाजपा को 31-33 सीटें

• कांग्रेस को 33-35 सीटें

• आम आदमी पार्टी को 0-3 सीटें

• अन्य को 0-2 सीटें

6. NEWS X Exit poll के अनुमान के मुताबिक सीटें

• भाजपा को 31-33 सीटें

• कांग्रेस को 33-35 सीटें

• आप(आम आदमी पार्टी)-0-3 सीटें

• अन्य को 0-2 सीटें

7. देशबन्धु (DB) के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें

• भाजपा को 22-28 सीटें

• कांग्रेस को 40-46 सीटें

• आप(आम आदमी पार्टी) 0-2 सीटें

• अन्य को 0-2 सीटें

8. सीएनएन न्यूज 18 एक्जिट पोल

कांग्रेस को 35 से 40 सीटें

भाजपा को 26 से 30 सीटें

आप 00

अन्य राजनैतिक दल 03 से 06 सीटें 

इन एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान:

1. आजतक- इंडिया टुडे एक्सिस का अनुमान

• भाजपा को सीटें: 36-46

• कांग्रेस- 20-30

• आप(आम आदमी पार्टी) को सीटें: 2-4

• अन्य को सीटें:  2-5

2. इंडिया टीवी/सीएनएक्स का अनुमान

• भाजपा को सीटें:  35-43

• कांग्रेस को सीटें: 24-32

• आप को सीटें: 0

• अन्य को सीटें:  2-4

3. न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक दलों को सीटें

• भाजपा को 43 सीटें 

• कांग्रेस को 24 सीटें 

• अन्य को 3 सीटें

4. इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक राजनीतिक दलों को सीटें

• भाजपा को 32-41 सीटें

• कांग्रेस को 27-35 सीटें

• बसपा को 01 सीट

• आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट

• अन्य को 03 सीटें

5. Times Now-VETO के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा

• भाजपा को 37 सीटें

• कांग्रेस को 31 सीटें

• आप(आम आदमी पार्टी) को 1 सीटें

• अन्य को 1 सीटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिए!