नशे की लत को पूरा करने के लिए पहाड़ से देहरादून आकार करने लगे चेन व पर्स स्नैचिंग, पहुंचे सलाखों के पीछे

देहरादून: पहाड़ से देहरादून आए 25 साल और 27 साल के दो युवाओं को नशे की ऐसी लत लगी कि, उन्हें गलत काम करने से भी गुरेज नहीं रहा। टिहरी और पौड़ी से देहरादून आए ये दोनों नशे के आदी होने के चलते चेन स्नैचिंग व पर्स स्नैचिंग की घटनाओं को अन्जाम देने लगे। इन्होंने कबूला है कि, नशे की लत को पूरा करने के लिए ये लूट करते थे। नतीज ये हुआ कि, नशे की लत ने इन्हे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

मामले के अनुसार, भजनी कपूर पत्नी रमेश कपूर निवासी मेन मार्केट उत्तरकाशी ने पुलिस को सूचना दी कि, वह 6 मार्च 2022 को दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी बहन के घर अजबपुर से घूमने के लिए निकली थी। वापसी में साकेत कॉलोनी के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति रास्ता पूछने के बहाने उनके पास आये और उन्हे धक्का देकर उनके गले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।

इसी तरह सोमरिया देवी पत्नी संजीत बैठा निवासी 6 नम्बर पुलिया, आदर्श कालोनी रायपुर, देहरादून ने भी थाना नेहरू कालोनी में सूचना दी कि, 6 मार्च को ही वह काम करने के बाद घर जा रही थी। तभी रेवती नर्सिंग होम के पास दो अज्ञात स्कूटी सवार लड़कों ने पीछे से आकर उसका फोन छीना और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0सं0-83/2022 धारा 392 IPC व 84/22 धारा 392 IPC पंजीकृत किया गया।

पॉश इलाके में महिलाओं के साथ हुयी उक्त घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम ने घटनास्थल के आस-पास के CCTV कैमरों का गहनता से अवलोकन व विश्लेषण किया, तो घटना के समय एक संदिग्ध हीरो मैस्ट्रो स्कूटी आती दिखायी दी। लेकिन उक्त वाहन के आगे की नंबर प्लेट टूटी होने व पीछे की नंबर प्लेट मुड़ी होने के कारण पूरा नंबर ट्रेस नहीं हो पाया। CCTV कैमरों के अवलोकन से घटना व अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्तगणों को आज 08 मार्च को मय वाहन मैस्ट्रो स्कूटी नं0 UK07DF 9040, लूटी गयी। सोने की चैन व लूटे गए फोन सहित दून यूनिवर्सिटी रोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों ने पूछताछ के दौरान बताया कि, हम लोग नशे के आदी हैं और हमारे पास कोई काम धंधा नहीं है, जिस कारण पैसों की पूर्ति के लिए हमने घटना को अंजाम दिया। उक्त अभियुक्तगणों ने लूट के माल को कई जगहों पर बेचने का प्रयास किया, किन्तु कोई खरीददार ना मिलने के कारण माल नही बिक पाया और पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियुक्तगणों को घटना के 48 घंटे के अंदर दबोच लिया और लूट के गंभीर घटना का त्वरित अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:

1- अनमोल नंदाजोग पुत्र नवीन नंदाजोग निवासी लेन नंबर 11 सिद्ध विहार नेहरू ग्राम थाना रायपुर; मूल निवासी ग्राम बौराड़ी थाना नई जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 25 वर्ष

2- रोबिन रावत पुत्र सुरेंद्र रावत निवासी लेवल नेहरू ग्राम नत्थनपुर थाना रायपुर; मूल निवासी ग्राम पिपली तहसील नैनीडांडा जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 27 वर्ष

बरामदगी का विवरण:

1- मेस्ट्रो गाड़ी नं-UK07DF9040
2- एक चैन सोने की कीमत लगभग ₹ 80000/-
3- एक फोन VIVO कंपनी कीमत करीब ₹12000

अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास:

1- मु0अ0सं0- 83/22 धारा 392/411 भादवि थाना नेहरु कालोनी देहरादून
2- मु0अ0सं0- 84/22 धारा 392/411 भादवि थाना नेहरु कालोनी देहरादून
3- मु0अ0स0- 26/21 धारा 392/411 भादवि बनाम अनमोल थाना नेहरु कालोनी
4- मु0अ0सं0- 236/17 धारा 8/18/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम रोबिन थाना रायपुर
5- मु0अ0सं0- 321/21 धारा 379/411/427/34 भादवि बनाम अनमोल थाना रायपुर

पुलिस टीम:

1. प्रदीप चौहान, प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी
2. दीपक रावत वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी
3. उपनिरीक्षक अमित मोहन मंमगाई
4. उप निरीक्षक देवेश कुमार प्रभारी चौकी बाईपास
5. आरक्षी विजय, आरक्षी आशीष राठी, आरक्षी मुकेश कंडारी, आरक्षी सतीश व आरक्षी सुशील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिए!