उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी 06 हजार से ज्यादा वोटों से हारे, सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर अटकलें तेज

 LIVE 

ताजा अपडेट के लिए रिफ्रेश करते रहें

देहरादून: निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वोटों की गिनती जारी है। विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। उत्‍तराखंड में किसके सिर सजेगा ताज और कौन होगा निराश इसका पता चलेगा। प्रदेश के सभी 13 जिलों में मतगणना जारी है। मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। उत्तराखंड की विधानसभा में कुल 70 सीटें में से सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी।

यहां पर आपको रुझान और  परिणाम से संबंधित सभी लैटेस्ट अपडेट्स मिलते रहेंगे। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट..

समय 03:30

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं। वह 06 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। खटीमा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुल 40,675 मत मिले है। जबकि कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 47,626 मत मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।

पुष्कर सिंह धामी की इस हार को बड़ी हार माना जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं।

समय 02:30 PM

भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं।

टिहरी से BJP प्रत्याशी किशोर उपाध्याय को चुनाव में जीत हासिल हुई है। वह चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को जीत मिली है, उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को हराया। इस जीत के साथ ही अरविंद पांडे ने 20 सालों के उस मिथक को तोड़ दिया, जिसके अनुसार आज तक प्रदेश मे जो भी शिक्षा मंत्री बना वो दुबारा चुनाव नहीं जीता, लेकिन शिक्षा मंत्री रहते हुए अरविंद पांडे ने चुनाव जीत लिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 5,180 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी पहले नंबर पर हैं। पुष्कर सिंह धामी को अभी तक 24,038 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 29,218 वोट मिले हैं।

ऋषिकेश से विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल जीत गए हैं।

बाजपुर से यशपाल आर्य चुनाव जीत गए हैं।

हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है।

सितारगंज से बीजेपी के सौरभ बहुगुणा चुनाव जीत गए हैं।

मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी जीते।

राजपुर से भाजपा के खजनदास जीते।

रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा जीते। भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ को 56,968 वोट मिले, जबकि इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी हीरा सिंह बिष्‍ट को 31,420 वोट मिले हैं।

डोईवाला से बृजभूषण गैरोला भी जीते।

विकास नगर में भी भाजपा की जीत, मुन्ना चौहान जीते।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक हज़ार वोट से आगे चल रही हैं।

खानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार जीत की ओर।

 

उत्तराखंड से बड़ी खबर, पूर्व सीएम हरीश रावत 14 हजार वोटों से हारे…

समय 01:00 PM

लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत की हार हो गई है। वह करीब 14 हजार वोटों से हारे। कांग्रेस के साथ ही वह अपनी भी नैया पार नहीं लगा पाए। भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें मात दी है।बता दें कि, इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत मुख्यमंत्री होते हुए दो सीटों उधमसिंह नगर की किच्छा विधानसभा सीट और हरिद्वार जिले की ग्रामीण सीट से चुनाव हार गये थे। इस बार भी कांग्रेस हाईकमान ने पहले उन्हें नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन जैसे ही वहां हंगामा हुआ तो हाईकमान में उन्हें रामनगर की जगह लालकुआं से टिकट दे दिया और वे हार गए।

उत्तराखंड का पहला नतीजा आया, इस सीट से कांग्रेस ने की जीत दर्ज..

समय 12:00 PM

उत्तराखंड का पहला रिजल्ट आया है। लोहाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने 5,693 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने BJP के पूरन फर्त्‍याल को मात दी है। कुल 22,290 वोटों में से खुशहाल सिंह को 53.43 फीसदी मत के साथ 11,909 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के पूरन फर्त्‍याल को 38.81 फीसदी वोट के साथ 8,651 वोट मिले।

2017 के विधानसभा चुनाव में लोहाघाट सीट पर महज 800 वोटों से चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी इस बार भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल पर भारी पडे। इसका कारण कांग्रेस के प्रशांत वर्मा का खुशाल के साथ आ जाना बताया जा रहा है। प्रशांत वर्मा कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार थे।

लेकिन, कांग्रेस ने प्रशांत की बजाए खुशाल सिंह अधिकारी पर दांव लगाया। इससे प्रशांत वर्मा नाराज हो गए थे। लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें मनाकर खुशाल के पाले में ला खड़ा किया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी पूरन फर्त्याल के लिए उन्हीं की पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे हिमेश कलखुड़िया परेशानी का सबब बन गए। हिमेश कलखुड़िया ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव ताल ठोक दी।

  • वहीं प्रदेशभर में कुल 70 सीटों में से भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 21 सीटों पर कांग्रेस आगे हैं।
  • धामी सरकार के तीन मंत्री कालाढूंगी से बंशीधर भगत, श्रीनगर से डाक्टर धन सिंह रावत व नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं।
  • पूर्व सीएम हरीश रावत 90,128 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आंकड़े देखते हुए उनका मुकाबले में वापस लौटना मुश्किल लगता है।

खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, लालकुआं सीट से हरीश रावत, लैंसडाउन सीट से अनुकृति गुसाईं, श्रीनगर से धन सिंह रावत, नैनीताल से संजीव आर्य, नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद और बाजपुर से यशपाल आर्य पीछे चल रहे हैं।

अपडेट जारी है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिए!