देहरादून: सहसपुर में तेज रफ्तार कार में युवक की जान ले ली। यहां कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा कार सवार घायल हो गया। कार विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कार ढाकी पुल से नीचे गिर गई। हादसे की खबर मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को सहसपुर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। कार की रफ्तार तेज थी। मृतक की पहचान ध्रुव वर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी धमावाला देहरादून के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान अभिषेक कोटी उम्र 30 साल, निवासी चुक्खू मोहल्ला देहरादून के रूप में हुई है।