देहरादून: उत्तराखंड में खाली चल रहे राज्य सूचना आयुक्त के तीसरे पद पर नियुक्ति की गई है। अर्जुन सिंह को उत्तराखंड का तीसरा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनका ये कार्यकाल तीन साल का होगा।
अर्जुन सिंह उत्तराखंड के रिटायर्ड अधिकारी रहे हैं, शिक्षा और पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उन्होंने अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाली है। अर्जुन सिंह की राजनीतिक रूप से अच्छी पहुंच मानी जाती है। अर्जुन सिंह ग्राम जौहड़ी, (शान्ति कुज कॉलोनी), पो0आ0-सिनौला, जाखन-जौहड़ी रोड़, देहरादून के रहने वाले है।
बता दें कि, इसी साल जनवरी में मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर पूर्व आईएएस अनिल पुनेठा को जिम्मेदारी दी गई थी। साथ ही इसी साल जनवरी में 2 राज्य सूचना आयुक्त भी बनाए गए थे। अब खाली चल रहे राज्य सूचना आयुक्त के तीसरे पद पर नियुक्ति की गई है।