देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शासन और प्रशासन स्तर पर कई आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बावत आदेश जारी किए गए हैं।
देखिए सूची:
- प्रभारी सचिव संस्कृति बधाई सुरेंद्र नारायण पांडे को प्रभारी सचिव संस्कृत शिक्षा बनाया गया।
- नूपुर को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई।
- आर मीनाक्षी सुंदरम से संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
- अंशुल सिंह को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
- शिव कुमार बरनवाल को एडीएम प्रशासन देहरादून के साथ अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई।
- जय भारत सिंह को उधमसिंह नगर के एडीएम पद से हटाते हुए उपायुक्त गन्ना काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई।
- रोहित मीणा को अपर सचिव वित्त एवं नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।