किशोर उपाध्याय को BJP से नजदीकियां पड़ी भारी, कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई कर सभी पदों से की छुट्टी

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है।

किशोर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने, भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर कांग्रेस की सरकार के खिलाफ मुहिम को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि, प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। लेकिन इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं, इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है। बता दें कि, पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन से मिलकर जब वह निकले थे तो मीडिया के कैमरों में कैद हुए थे। जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी। वहीं उनसे हरीश रावत की नाराजगी का भी असर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिए!