देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबन्धन पर तोहफा दिया है। सीएम के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा सुविधा रहेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पिछले वर्ष की तरह ही 2022 में भी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराए में शत प्रतिशत की छूट रहेगी। इस सुविधा के लिए विभाग की क्षतिपूर्ति शासन द्वारा की जाएगी।