देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने अपना पूरा नेतृत्व कुमाऊं मंडल को समर्पित करने का फैसला लिया है।
उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने करन माहरा का चयन किया है।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से मंत्री पद छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य को कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है।
भुवन कापड़ी को उप नेता विधानसभा बनाया गया है।
ताजा विधानसभा चुनाव में गढ़वाल मंडल से कांग्रेस को केवल तीन सीटें मिली हैं। इसके चलते कांग्रेस ने गढ़वाल से प्रतिनिधित्व ना देने का फैसला लिया।