उत्तराखंड की महिला से दिल्ली में एक महीने तक हुआ दुष्कर्म! शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू

चंपावत: टनकपुर की महिला से दिल्ली में एक माह तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला विवाहित है और वह दिल्ली में पति के साथ रह रही थी। इसी कालोनी के एक व्यक्ति ने उसके साथ एक माह तक दुष्कर्म किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, टनकपुर के एक ग्रामीण क्षेत्र की विवाहिता महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि, उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने महिला का टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि, वह दिल्ली के पालम कालोनी में पति के साथ रह रही थी। इसी कालोनी में रह रहे देवेंद्र कुमार यादव ने उसके साथ एक माह तक शोषण व दुष्कर्म किया। आरोपित ने इस घटना के बारे में घर में बताने पर उसके बच्चे वह परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपित द्वारा बार-बार किए जा रहे शोषण से तंग आकर अपने पति को इसकी जानकारी दी।

वहीं पुलिस ने बताया कि, देवेंद्र कुमार यादव, निवासी पालम कॉलोनी, दिल्ली के खिलाफ धारा 376, 506 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: कॉपी नहीं, शेयर कीजिए!